अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान से चार करोड़ किलोमीटर दूर पृथ्वी पर लेजर तकनीक के माध्यम से अल्ट्रा-फास्ट ब्रॉडबैंड गति से डेटा और वीडियो सिग्नल सफलतापूवर्क प्राप्त किए हैं।
अब तक उपग्रहों से संदेश भेजने के लिए पारंपरिक रेडियो तरंगों का उपयोग होता था जिनकी क्षमता सीमित थी। लेकिन नियर-इंफ्रारेड लेजर किरणों ने डेटा ट्रांसफर की रफ्तार को सौ गुना से अधिक बढ़ा दिया है।
खगोलविदों ने कहा कि इस तकनीक से भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर जाने वाले मानव अभियानों का सीधा हाई-क्वालिटी प्रसारण धरती की प्रयोगशालाओं में देखा जा सकेगा।