देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पर्यावरण-अनुकूल माध्यमों से पूरा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ऊर्जा नीति निर्माता, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के विशेषज्ञ और सौर उपकरण निर्माता शामिल होंगे।