जिम की भारी कसरतों और महंगी डाइट के बिना भी यदि आप पूरी जिंदगी चुस्त-दुरुस्त रहना चाहते हैं, तो सुबह की सैर सबसे आसान और सर्वोत्तम उपाय है।

हरी घास पर नंगे पांव चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और धरती के साथ जुड़ाव महसूस होता है। तेज कदमों से चलने से फेफड़े पूरी क्षमता से सांस लेते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि नियमित रूप से टहलने वाले लोग अवसाद और तनाव से बहुत दूर रहते हैं और उनका हृदय सदा स्वस्थ रहता है।