सत्येंद्र नाथ बोस भारत के विश्वप्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे। उन्होंने क्वांटम यांत्रिकी में फोटॉनों के व्यवहार के लिए जो नियम प्रतिपादित किए, उन्हें बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी कहा गया। पॉल डिराक ने उनके सम्मान में प्राथमिक उप-परमाण्विक कणों का नाम "बोसॉन" रखा।