हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मिरे अरमाँ लेकिन फिर भी कम निकले
भावार्थ व साहित्यिक समीक्षा
ग़ालिब कहते हैं कि मनुष्य की आकांक्षाएं असीम हैं। जीवन भर इच्छाएं पूरी होती रहती हैं, परंतु अंत समय तक तृप्ति नहीं मिलती। यही इंसान की शाश्वत विडंबना है।