चार हजार मीटर की ऊंचाई पर जहां हवा एकदम स्वच्छ और आसमान कांच की तरह साफ दिखता है, इस गांव ने रात के अंधेरे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया है।

गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से नियम बनाया कि रात में कोई भी तेज रोशनी बाहर नहीं जलाई जाएगी। इसके बाद बड़े टेलीस्कोप लगाकर पर्यटकों को ब्रह्मांड के दर्शन कराए जाने लगे।

गांव के प्रशिक्षित युवक अब पर्यटकों को दूर स्थित आकाशगंगाओं, शनि के छल्लों और टूटते तारों की सैर कराते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन का नया दौर शुरू हुआ है।